जी.एम.एस.एस.एस.एस. ककोरिया (रेवाड़ी) में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम, NDRF टीम ने दिए जीवन रक्षक प्रशिक्षण

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। Govt. Model Sanskriti Senior Secondary School, काकोडीया (Rewari) में जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम उपायुक्त रेवाड़ी IAS अभिषेक मीणा एवं हेड–डिस्ट्रिक्ट डिज़ास्टर एवं रेस्क्यू कार्यालय रेवाड़ी की सुष्री मीनाक्षी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम का संचालन NDRF टीम द्वारा किया गया, जिसकी अगुवाई एस.आई. यतेन्द्र कुमार ने की। टीम ने छात्रों व विद्यालय स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले जीवन रक्षक उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसमें प्रमुख रूप से—

 

CPR :- प्राथमिक उपचार, आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके, भूकंप एवं बाढ़ जैसी आपदाओं में सुरक्षित तरीके से निपटने की विधियां

का विस्तृत प्रदर्शन किया गया।

 

 

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों में संकट प्रबंधन की समझ और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यवीर जी, प्रवक्ता (समाजशास्त्र) ने किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा, जिनमें मुख्य रूप से—

श्री दिनेश दहिया, श्री विजय सिंह, सुष्री मीनाक्षी, सुष्री सीमा (PGT) तथा श्री नवेल सिंह (DPE) उपस्थित रहे।

 

NDRF टीम द्वारा दिए गए जीवन रक्षक कौशल प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आपदा से निपटने की क्षमता और जागरूकता में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज हुई।

 

अंत में विद्यालय परिवार, जिला प्रशासन और NDRF टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129