एसपी दीपक सहारन के कड़े निर्देश: अवैध चिकन कॉर्नर व अहाता संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

सार्वजनिक स्थानों व सड़क किनारों पर जाम छलकाने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत – एसपी

सिरसा। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने साफ कहा है कि अवैध रूप से संचालित अहातों और चिकन कॉर्नर संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और सड़क किनारों पर महफिल सजाकर शराब पीने-पिलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के बाद लोग शोर-शराबा, अभद्र भाषा और हुड़दंगबाजी करते हैं, जिससे आम नागरिकों, महिलाओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी गतिविधियां कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति भंग करता पाया जाए, उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। चाहे वह होटल, ढाबा, सड़क किनारा या कोई अन्य सार्वजनिक स्थल हो, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।
एसपी ने स्पष्ट कहा कि
“आमजन को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। कानून तोड़ने वालों में पुलिस का भय और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना हमारा उद्देश्य है।”
पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारों, चौक-चौराहों या गाड़ियों में बैठकर शराब पीने-पिलाने की गतिविधियां दिखाई दें, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129