हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक हांसी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

हांसी। हांसी शहर में जिम संचालक कपिल की हत्या की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और मौके की परिस्थितियों का जायजा लिया।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष, गहन एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाएगी तथा दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हांसी पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और जांच के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सीन ऑफ क्राइम टीम को घटनास्थल से सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएसपी सिटी श्री विनोद शंकर, सीआईए टीमों तथा अन्य जांच अधिकारियों को विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच करने, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने तथा घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा विभिन्न तकनीकी और वैज्ञानिक माध्यमों से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है ताकि घटना के कारणों और इसमें शामिल व्यक्तियों के संबंध में ठोस तथ्यों तक पहुंचा जा सके।

 

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच उपलब्ध सभी सुरागों पर गंभीरता से कार्य किया जाए। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129