बहादुरगंज में ‘मंजू कलेक्शन’ का भव्य उद्घाटन: महिलाओं के लिए फैशन का नया ठिकाना

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

व्यापार मंडल ने महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने फीता काटकर किया शुभारंभ

 

शाहजहांपुर। स्थानीय बहादुरगंज स्थित रिक्शा स्टैंड (पिंक टॉयलेट के निकट) में महिलाओं के परिधानों के नए शोरूम ‘मंजू कलेक्शन’ का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन *उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम* ने फीता काटकर किया।

 

उद्घाटन के पश्चात शोरूम के स्वामी अशोक गुप्ता ने मुख्य अतिथि सचिन बाथम का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान *अशोक गुप्ता और उनके पुत्र दीपक कुमार ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए *सचिन बाथम और जिला महामंत्री आकाशदीप गुप्ता* व अन्य वरिष्ठ सदस्यों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

##दीपक ओमर ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में शादी-विवाह के भारी परिधान, पार्टी वियर ड्रेसेस, हल्दी-मेहंदी और संगीत फंक्शन के विशेष सूट

सभी प्रकार के ट्रेंडी और एथनिक आउटफिट्स उपलब्ध हैं।

 

*महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम* ने कहा कि व्यापार का विस्तार ही शहर की प्रगति का आधार है। अशोक गुप्ता जी ने बहादुरगंज के इस प्रमुख

स्थान पर आधुनिक शोरूम खोलकर महिलाओं को बेहतरीन विकल्प दिए हैं। हमारा व्यापार मंडल हर कदम पर व्यापारियों के साथ खड़ा है।

 

*जिला महामंत्री आकाशदीप गुप्ता* ने कहा कि मंजू कलेक्शन की शुरुआत व्यापारिक जगत के लिए एक सुखद संदेश है। गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास के दम पर यह शोरूम जल्द ही क्षेत्र की पहली पसंद बनेगा। अशोक जी और दीपक जी को इस नई पारी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 

कार्यक्रम में कंचन गुप्ता अध्यक्ष बहादुरगंज, पंकज टंडन अध्यक्ष सदर बाजार, इक़बाल खां अध्यक्ष बहादुरगंज पचराहा, उवैस हसन खां युवा ज़िला अध्यक्ष, हनी सिंह युवा महानगर अध्यक्ष, रेहान मिर्ज़ा वरिष्ठ संगठन मंत्री, सरताज अली महानगर संगठन मंत्री, यासिर, नरेंद्र सक्सेना, नासिर, मो० आसिफ़ आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129