20 लाख की 115 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

नशा रूपी जहर से बच्चों को बचाने के लिए समाज को निभानी होगी भागीदारी – एसपी दीपक सहारन

 

सिरसा। नशा तस्करों के खिलाफ सिरसा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल रही है। नशा तस्करी के नेक्सस को तोड़ने के उद्देश्य से की जा रही इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के चलते अब तस्करों में पुलिस का भय साफ नजर आने लगा है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि इसी कड़ी में सिरसा पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत की 115 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

एसपी ने बताया कि

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम, प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां थाना क्षेत्र के गांव संतनगर में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध रूप से वापस मुड़ने लगा। शक के आधार पर उसे काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी बसंत सिंह पुत्र हरदेव सिंह, निवासी गांव संतनगर, जिला सिरसा के कब्जे से 101 ग्राम 42 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इसी प्रकार एक अन्य मामले में सीआईए ऐलनाबाद की दूसरी टीम ने रानियां थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 से विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र बन्ता सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 7 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई।

वहीं एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने बेगू रोड क्षेत्र से स्कूटी सवार बिंदू सिंह पुत्र भीम सेन, निवासी गली नंबर 9 कीर्ति नगर सिरसा को काबू कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 6 ग्राम 950 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।

तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हेरोइन तस्करी से जुड़े नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि

“नशा रूपी जहर से अपने बच्चों को बचाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को नशे के खिलाफ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। अपराधियों और नशा तस्करों का सिरसा से समूल सफाया करना तथा आमजन को सुरक्षित माहौल देना सिरसा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस लगातार अपराधियों की पहचान कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129