पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे ब्राह्मण सपा नेता, कार्रवाई न हुई तो दी आंदोलन की चेतावनी,दबंगों की दबंगई से दहला गढ़िया रंगीन गांव

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

ब्राह्मण समाज को टारगेट किया जा रहा है : नीरज मिश्रा

 

शाहजहांपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के ग्राम में दबंगों द्वारा ब्राह्मण अवधेश पंडित के परिवार पर किए गए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि खेत में फसल कटाई के दौरान दबंगों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को घेरकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की, जिससे परिवार दहशत में है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों से मुलाकात के बाद सपा नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। नीरज मिश्रा ने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रतिनिधिमंडल ने मौके से ही पूर्व विधायक राजेश यादव और सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां से फोन पर वार्ता कराई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही निर्णय लिया गया कि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में न्याय की मांग की जाएगी। थाना पहुंचकर सपा नेताओं ने थाना प्रभारी से भी मुलाकात की और चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्रवाई में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रदीप तिवारी, गोपाल अग्निहोत्री, अरुण शुक्ला, वीरेंद्र दीक्षित, आशुतोष तिवारी, ओम नारायण पण्डित, दिनेश शर्मा, कल्लू पंडित और विमलेश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129