यातायात पुलिस शाहजहांपुर व हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल रोजा शाहजहांपुर के साथ रोजा अड्डा पर यातायात सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा रोजा पुलिस, यातायात पुलिस शाहजहांपुर व हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल रोजा शाहजहांपुर के साथ रोजा अड्डा पर यातायात सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें यातायात नियमों का पालन कर रहे यात्रियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया, साथ ही अनियमित चालकों को सचेत किया गया एवं गाड़ियों पर यातायात सुरक्षा के पोस्टर लगाए गए इससे पूर्व हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा रोजा मालगोदाम से बल्लियां होते हुए रोजा अड्डा तक एक यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया एवं बच्चों द्वारा ट्रैफिक नियमों के लिए बनाए गए पोस्टरों एवं मॉडल का प्रदर्शन किया गया जिसे काफी संख्या में लोगो ने देखा एवं सराहना की ट्रैफिक प्रभारी विनय पांडे ने चालकों को सचेत करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु का ग्राफ बहुत अधिक है यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा कर इसको रोका जा सकता है रोजा क्राइम इंस्पेक्टर गंगा सिंह ने बच्चों के कार्य को बहुत प्रशंसनीय बताते हुए उनकी अपील पर लोगों को ध्यान देने की आवश्यकताओं पर जोर दिया भारतीय युवा चेतना मंच अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने यातायात नियमों का पालन कर रहे चालकों को बच्चों द्वारा बनाए गए गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया एवं कहा कि यातायात के नियम हमारी सुरक्षा के लिए है न कि हम पर कोई बोझ है अपनी ओर परिवार की सुरक्षा के लिए हमको इनका पालन जरूर करना चाहिए मुख्य रूप से नीरा त्यागी मयंक मिश्रा रविन्द्रसर प्रदीपमिश्रा गोपालदीक्षित योगेंद्र त्यागी शेखर त्यागी रामरक्ष पाल सुमन दीक्षा सोनल शर्मा आदि उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129