पर्यावरण बचाओ, रेवाड़ी सजाओ! – चेयरमैन लक्ष्मण सिंह यादव की सख्त चेतावनी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

हरियाणा विधानसभा की पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण कमेटी ने रेवाड़ी में किया दौरा, सीवरेज प्लांट व मसानी बैराज का किया निरीक्षणरेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण कमेटी ने शुक्रवार को रेवाड़ी जिले का दौरा किया। कमेटी की अध्यक्षता चेयरमैन एवं रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने की। इस दौरान उनके साथ गवर्नमेंट चीफ व्हीप एवं इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप और नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।कमेटी ने जिले में साहबी मसानी बैराज, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, रामसिंह पुरा डंपिंग यार्ड और जड़थल में रोपित पौधों का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा व प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।चेयरमैन लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सरकार और विधानसभा दोनों का फोकस अब पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार विधानसभा स्तर पर यह कमेटी गठित की गई है ताकि स्वच्छ और हरित समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सके।उन्होंने संबंधित विभागों को चेताया कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्लास्टिक फ्री रेवाड़ी अभियान के तहत चालान करने के निर्देश दिए।कमेटी ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया और गंदे पानी को ट्रीट कर खेती व अन्य उपयोगों के लिए दोबारा इस्तेमाल करने के सुझाव दिए। वहीं डोर-टू-डोर कचरा संग्रह करने वाली गाड़ियों में गीला, सूखा, प्लास्टिक और अन्य कचरे के लिए अलग बॉक्स लगाने के निर्देश दिए।रामसिंह पुरा डंपिंग यार्ड में कचरे के निस्तारण कार्य की समीक्षा करते हुए कमेटी ने तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के आदेश दिए। अधिकारियों ने बताया कि आठ माह के भीतर डंपिंग यार्ड का पूरा कचरा निस्तारित कर दिया जाएगा।मसानी बैराज के निरीक्षण के दौरान चेयरमैन यादव ने बताया कि 219 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत गंदे पानी की निकासी ड्रेन नंबर-8 तक पाइपलाइन से की जाएगी, जिससे आसपास के गांवों में जलभराव की समस्या स्थायी रूप से खत्म होगी।गवर्नमेंट चीफ व्हीप राम कुमार कश्यप और विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि यह कमेटी का पहला निरीक्षण दौरा है और अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी।

 

इस अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव प्रदीप डागर, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर एस.के. यादव, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई सतीश राठी, नगर परिषद ईओ सुशील कुमार, भाजपा नेता बिजेंद्र डहीना सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129