बार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

मथुरा। कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, माधवकुंज मथुरा में आज वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ किशोर कुमार डिग्री कॉलेज के प्राचार्य व विद्या भारती उच्च शिक्षा के प्रान्त उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता डॉ० प्रवीण अग्रवाल, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रान्त उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह राठौर, प्रदेश निरीक्षक विद्या भारती ब्रज प्रदेश यशवीर सिह, प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रधारे अतिथियों का स्वागत एवं परिचय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजीव पाठक द्वारा कराया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कहा कि आपका परीक्षा परिणाम यदि आपके अनुसार नहीं रहा है तो आपको हतोत्साहित नहीं होना है बल्कि आपको नई ऊर्जा के साथ लक्ष्य प्राप्ति तक सतत् प्रयासरत रहना है। कक्षा 6 का परीक्षा परिणाम 98.6 प्रतिशत, कक्षा 7 का 98.57, कक्षा 8 में 93.33 प्रतिशत, कक्षा 9 का परिणाम 100 प्रतिशत एवं कक्षा 11 का परिणाम 83.5 प्रतिशत रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95.08 प्रतिशत रहा। गत वर्ष हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

भैया तोषान्त गोला द्वारा ‘चरवैती चरवैती यही तो मंत्र है अपना एकल गीत के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट परिणाम हार्दिक शुभकामनाएँ दी। विद्यालय के सह परीक्षा प्रमुख अमृत सिंह द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार बाल वर्ग में राधिका ने सर्वाधिक 96.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 6 क में राधिका 96.15 प्रतिशत, कक्षा 6 ख में हिमांशु 84.90 प्रतिशत, कक्षा 7 क में मयंक कुमार 87.75 प्रतिशत, कक्षा 7 ख में आशु वर्मा 95.10 प्रतिशत, कक्षा 8 क में प्रद्युम्न यादइव 86.85 प्रतिशत, कक्षा 8 ख में तपेश माहौर 82.45 प्रतिशत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुख्य वक्ता डॉ० प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि असफलता ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। छात्रों को मोबाइल से दूर रहकर अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए तथा कम अंक आने पर निराश नहीं होना चाहिए, जिस कारण से हमारे कम अंक आए है, उसके कारण को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप पूरे मन से काम करते हैं, तो आपकी मेहनत कभी निष्फल नहीं जाती। जिस प्रकार एक बीज पूरे वृक्ष को बना सकता है । उसी प्रकार हमारे अंदर असीम क्षमताएँ होती हैं। अपने लक्ष्य को बड़े से बड़ा बनाना चाहिए। विद्यालय के परीक्षा प्रमुख केशव सिंह के द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 9 क के अंकुर शर्मा ने 91.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, कक्षा 9 ख में लक्ष्य यादव 78.50 प्रतिशत, कक्षा 9 स कृष्णा सोनी 80.50 प्रतिशत, कक्षा 11 क योगेश कुमार 88.80 प्रतिशत तथा कक्षा 11 ख सौरभ यादव 88.20 प्रतिशत, कक्षा 11 स सनी जैन 67.30 प्रतिशत ने अपने अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में सर्वाधिक अंक अंकुर शर्मा तथा तरूण वर्ग में योगेश कुमार ने प्राप्त किए। मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह राठौर ने अपने उ‌द्बोधन में शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी छात्रों साथ-साथ विद्यालय परिवार को भी उन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सोमकुमार लवानियां, द्वितीय स्थान पर उमेश चन्द्र शर्मा तथा तृतीय स्थान पर अमृत सिह एवं विनय कुमार को सम्मानित किया गया। NCF-SE 23 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आचार्य नरेन्द्र कुमार, विनय कुमार, लोकेश अग्रवाल, उमेशचन्द्र शर्मा, केशव सिंह एवं जगवीर सिंह को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय द्वारा समाचार लेखन, राखी निर्माण, दीपावली कार्ड प्रतियोगिता, दीप सज्जा प्रतियोगिता, शत प्रतिशत उपस्थिति, घोष, चित्रकला, संस्कृति ज्ञान परीक्षा, प्रान्तीय वैदिक गणित प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

अन्त में प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान मुख्य रूप से राजीव पाठक, उमेश शर्मा, लोकेश अग्रवाल, नरेंद्र कुमार , दिव्या गुप्ता ,विनय कुमार, केशव सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, हेमन्त कुमार, रितु गौड, पिंकी रानी, दीप्ति तिवारी, टीकारासम, रघुराज सिंह, जगवीर सिंह, अमृत सिंह, नूतन वर्मा, दिव्या गुप्ता, बलराम शार्म, हितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129