नोएडा में काम करने वाले युवक के इलाज के नाम पर दिए 2.18 लाख रुपये हड़पने का आरोप,पुलिस जांच में जुटी

बेवर – संवाददाता गुलशन दीक्षित – थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात के गांव गजराजगंज थाना मंगलपुर निवासी एक युवक द्वारा कंपनी में सहपाठी रहे युवक के पिता के इलाज हेतु दिए गए रुपए को वापस न करने को लेकर पीड़ित द्वारा मामले की तहरीर थाने में दी गई है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।

मामले की तहरीर देते हुए सत्येंद्र पुत्र बदन सिंह निवासी गांव गजराजगंज थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात ने बताया कि उनके साथ थाना बेवर के गांव नगला सुदामा निवासी ऋषिपाल पुत्र रामदास नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था जनवरी माह में ऋषिपाल के पिता का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें ऋषि पाल ने इलाज हेतु उनसे रुपए मांगे थे उसके द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 273000रुपए ऋषिपाल को दिए गए।ऋषिपाल द्वारा क्लेम मिलने पर रुपए वापस करने का वायदा किया गया लेकिन ऋषिपाल द्वारा अब तक मात्र 55000 वापस किए गए शेष 218000 आज तक नहीं दिए। रुपए मांगने पर लगातार आजकल रुपए देने की बात कर आनाकानी की जा रही है। जिसको लेकर पीड़ित काफी परेशान है पीड़ित द्वारा मामले की तहरीर देकर दिए गए कर्ज को वापस दिलाए जाने की गुहार थाना पुलिस से लगाई गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129