तिलहर में यूनिटी मार्च में शामिल हुए ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और भाजपा सांसद अरुण सागर

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

सांसद बोले-सरदार पटेल जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया

 

शाहजहांपुर में लौह पुरूष सरदार पटेल की 150 जयंति के अवसर पर तिलहल विधानसभा क्षेत्र यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और सांसद अरुण सागर ने शिरकत की। उन्होने सबसे पहले सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। उसके बाद सभा को संबोधित कर लोगों को सरदार पटेल की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी ।उसके बाद यूनिटी मार्च गांव मलूकापुर से शुरू होकर गांव खडकरी होते हुए समधाना में संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा में सरदार पटेल जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

 

सांसद ने कहा कि लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर देश भर में जगह जगह ‘रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अपनी बेहतरीन नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमताओं के लिए भी जाने जाते थे। पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल को भारत का बिस्मार्क भी कहा जाता है। रन फॉर यूनिटी का आयोजन हमें भारत की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण सीख देता है। यह आयोजन हम सबको अपने देश की विविधता में एकता का महत्व समझाता है। इस दौड़ में सम्मिलित होकर सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार कई योजनाएं शुरू की हैं। जिनमें बैंकिंग और बीमा से संबंधित योजनाएँ जैसे जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना शामिल हैं। इनके अलावा, मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएम स्वनिधि (सड़क विक्रेताओं के लिए) और ग्रामीण विकास के लिए मनरेगा जैसी योजनाएँ भी चल रही हैं। छात्र और महिलाओं के लिए भी विभिन्न छात्रवृत्तियाँ और सशक्तिकरण योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी डॉ0 सुधीर गुप्ता, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनपदवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129