टीबी और एचआईवी अब लाइलाज नहीं, नियमित दवा से संभव है स्वस्थ जीवन: जिलाधिकारी

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 19 मार्च, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने एस.एस.के. एडवोकेसी की कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि संदिग्ध मरीजों की टी.बी., एच.आई.वी. की जॉच अवश्य करायी जाये, अब टीबी, एचआईबी लाइलाज बीमारी नहीं है, नियमित रूप से दवा खाने से टीबी का मरीज पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित रहता है वहीं एच.आई.वी. के मरीज को नियमित दवा लेने से एच.आई.वी. वॉयरस निष्क्रीय रहता है, जिससे मरीज को कोई समस्या नहीं होती, जानकारी करने पर क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि जनपद में चिन्हित क्षय रोगियों, एच.आई.वी. संक्रमित मरीजों की नियमित देख-भाल की जा रही है, उन्हें समय से दवाएं एवं योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का भुगतान भी समय से हो रहा है, एच.आई.वी. संक्रमित मरीजों का पूरा डेटा गोपनीय है।

कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आशुतोष ने एच.आई.वी. संक्रमण के कारण इसके फैलने के तरीके, बचाव के उपाय, समय पर जॉच, निःशुल्क उपचार तथा कलंक एवं भेद-भाव के समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी भी मरीज को शंका हो तो जिला चिकित्सालय के क्षय रोग वार्ड में आकर जॉच करायें, सभी जॉचें निःशुल्क हैं साथ ही संक्रमित व्यक्ति का पूरा विवरण गोपनीय रखा जाता है। उन्होने कहा कि एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्ति नियमित उपचार के माध्यम से सामान्य एवं स्वस्थ जीवन-यापन कर सकता है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज यादव, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. धर्मेन्द्र, चिकित्साधिकारी डा. गौरव अग्रवाल, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविन्द्र गौर, नोडल डा. राजदीप सिंह, एस.टी.आई. काउसंलर नीरू चौहान, आशू पाण्डेय, शशि यादव, सुनील पाल, अतुल, रिचा दुबे, राजीव कुमार, नरसिंह राठौर, मोनिका यादव, विकास चन्द्र गुप्ता, उदयवीर सिंह, कविता सिंह, सनिल मिश्रा, राजेश राजपूत, शिवानी यादव, अमन यादव, राहुल बाबू, नितिन भदौरिया, राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे, कार्यशाला में उ.प्र. राज्य एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी की सी.एस.ओ. रेनूबाला कौशल ने एच.आई.वी. से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी, कार्यक्रम का संचालन यादवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129