श्री देवी मेला और नवरात्रि को लेकर मैनपुरी में यातायात रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 17 मार्च, जनपद में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर शुरू होने वाले सुप्रसिद्ध श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। माता शीतला देवी मंदिर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और मेले के आयोजन के दौरान शहर के भीतर जाम की स्थिति से बचने के लिए यातायात विभाग ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था बुधवार, 18 मार्च 2026 से प्रभावी होकर मेला समाप्ति तक लागू रहेगी।
प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, शहर के मुख्य मार्गों पर दबाव कम करने के लिए भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कुरावली की ओर से आकर इटावा की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को अब सीधे शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें भोगांव, बेवर और किशनी के रास्ते डायवर्ट किया गया है। इसी प्रकार भोगांव से शिकोहाबाद और आगरा जाने वाले भारी वाहनों को कुरावली, पड़रिया चौराहा और घिरोर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना होगा।
इटावा से कुरावली और एटा की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए सिंधिया तिराहा, ज्योति तिराहा और पड़रिया चौराहा वाला मार्ग तय किया गया है। वहीं आगरा की ओर से फर्रुखाबाद और कन्नौज जाने वाले वाहन अब घिरोर से करहल और किशनी होते हुए निकलेंगे। प्रशासन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराएं ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129