शाहजहांपुर पुलिस का ऑपरेशन लगड़ा जारी,तिलहर में मुठभेड़ में दो बदमाशो को लगी गोली

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

पुलिस मुठभेड़ में 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा व अन्य सामग्री बरामद

 

 

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के नेतृत्व बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन लगड़ा जारी है। इसी क्रम में

बीती रात थाना तिलहर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार निगोही की ओर से तिलहर की

तरफ एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में आ रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बख्तियारपुर गौटिया मोड़ के पास चेकिंग की जा

रही थी। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वे भागने लगे और पीछा करने पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके उपरांत अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त(1.वाहिद खां पुत्र छोटे खां, निवासी शाहगंज, थाना बिलसंडा, जनपद पीलीभीत 2. फत्ते पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम

भाऊपुर, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर) घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। तीसरा अभियुक्त मुन्ना उर्फ बच्चू निवासी ककरा खुर्द थाना चौक कोतवाली शाहजहांपुर है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास दो अवैध देशी तमंचा .315 बोर (नाल में फंसे खोखा कारतूस सहित),01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 04 अदद 9 एमएम खोखा कारतूस, ₹700/- नकद एक अदद मोटरसाइकिल प्लेटिना (रंग काला/हरा), रजिस्ट्रेशन नं0 UP26Z4851 बरामद की है।

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तिलहर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।     

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।

बाइट। भंवारे दीक्षा अरुण अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129