नगर संसाधन केंद्र किला पर चल रहे 3 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का हुआ समापन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। नगर संसाधन केंद्र किला पर चल रहे तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का समापन माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर किया गया प्रशिक्षण में प्रत्येक विद्यालय से एक -एक अध्यापक को नोडल बनाया गया जो कि ड्राप आउट अथवा स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर समीप के विद्यालय में नामांकन करने के पश्चात शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करेंगे ए आर पी श्री सुशील रस्तोगी ने बताया कि हॉउस होल्ड सर्वें के अंतर्गत ड्रॉप आउट एवं विद्यालय न जाने वाले बच्चोँ को सभी विद्यालय के शिक्षक हॉउस होल्ड सर्वें के अंतर्गत शारदा ऐप /पोर्टल पर जोड़ें ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन से स्टेशनरी हेतु धनराशि प्राप्त होती है जो कि प्रति छात्र 602.38/- पैसे होती है से बैग,पुस्तकें, वर्क बुक आदि क्रय की जायेंगी प्रशिक्षण मे

श्री इमरान सईद खां ने बताया कि कक्षा 2 से 8 तक की कक्षा मे नामांकित ड्राप आउट /स्कूल न जाने वाले बच्चो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभाग द्वारा सेवानिवृत अध्यापक /स्वयं सेवी संस्था अथवा शिक्षित अनुदेशक को भी लगाए जाने का प्रावधान है जिन्हे मासिक 4000/रूपये मानदेय के रूप मे दिया जाता हैजहाँ ऐसे बच्चोँ की संख्या 2-4से अधिक हो अन्यथा ऐसे बच्चोँ को विद्यालय के ही शिक्षक गतिविधि तथा रोचात्मक शिक्षण आधारित शिक्षा देंगे ताकि वो बच्चे विद्यालय मे रुके और पढ़ेंने मे रूचि ले जिससे वो शीघ्र ही सामान्य बच्चों की भांति शिक्षा ग्रहण करने मे सफल हो सकें, श्री कामिल ने भाषा, गणित एंव परिवेश से संबंधित विषय पर जानकारी दी श्री मो लतीफ ने विद्यालय न जाने वाले बच्चों शिक्षित बनाने के लिए उन बच्चे को गतिविधियों, कहानियों खेल कूद, एंव रोचकता पूर्ण शिक्षा पद्द्ति से शिक्षा देने का प्रयास करें की बच्चों को विज्ञान एवं गणित भाषा को सरलतम एवं रोचक गतिविधियों के आधार पर शिक्षा दे ताकि ड्रॉप आउट बच्चे शीघ्र सामान्य बच्चों की तरह समझ सके और कक्षा अनुसार पाठ्यक्रम पूर्ण कर सके प्रशिक्षण में श्री रविंद्र सिंह एवं श्री मनोज शर्मा का सहयोग रहा है प्रशिक्षण में श्रीआदेश मिश्रा,मुख़्तार अहमद, नीतू, अंजू जौहर,नीलम, सुनीता, अजरा बेगम, शकुंतला देवी,सोनल,अनीता भारती,श्वेता शर्मा, सुनीता,मुख्तार अहमद हिमांशु दीक्षित,आदिल आदि शामिल हुए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129