जीवन टोयोटा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

 

लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीवन टोयोटा शोरूम में महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना तथा समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा।

 

इस अवसर पर महिलाओं के लिए मेहंदी वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

 

कार्यक्रम में जीएम सेल्स मोहम्मद नदीम खान, सीनियर मैनेजर हीरा खान, मयंक नागर, साद अफजल तथा को-ऑर्डिनेटर अमन सलूजा मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

 

इस दौरान अतिथियों ने शोरूम में प्रदर्शित विभिन्न कार मॉडलों का अवलोकन भी किया। इनमें अर्बन क्रूजर हाइराइडर कार ने विशेष रूप से सभी का ध्यान आकर्षित किया और अधिकांश मेहमानों ने इसे काफी पसंद किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सिंगिंग और डांसिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129