लोको पायलट से मारपीट पर भड़के रेलवे कर्मचारी, रोजा स्टेशन पर हंगामा; वेंडरों से धक्का-मुक्की 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। आलमनगर रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में रविवार रात रोजा रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा।

रेलवे कर्मचारी संगठन नरमू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान ट्रेन में मौजूद कुछ वेंडरों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना भी सामने आई।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट राजेंद्र कुमार के साथ आलमनगर स्टेशन पर कथित मारपीट की सूचना मिलने के बाद नरमू के पदाधिकारी और कर्मचारी पहले से ही रोजा जंक्शन पर एकत्र हो गए थे। ट्रेन के पहुंचने से पहले प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया।रात करीब नौ बजे जनता एक्सप्रेस के रोजा स्टेशन पहुंचते ही कुछ कर्मचारी ट्रेन के कोचों में पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां से दो लोगों को बाहर लाया गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान हाथापाई की स्थिति भी बन गई। घटना के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें एक व्यक्ति जमीन पर गिरा दिखाई दे रहा है।

 

जीआरपी और आरपीएफ ने संभाला मोर्चा

 

हंगामे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान सक्रिय हो गए। सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। करीब 20 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही, जिसके बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

 

क्या है पूरा मामला

 

नरमू पदाधिकारियों का आरोप है कि जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट राजेंद्र कुमार लखनऊ से मुरादाबाद तक ड्यूटी पर थे। आलमनगर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान वह शौचालय जाने के लिए इंजन से सटे कोच की ओर गए थे। इसी दौरान कोच का दरवाजा खुलवाने को लेकर विवाद हो गया।

 

आरोप है कि कुछ वेंडरों ने पहले उनके साथ अभद्रता की और बाद में मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने रोजा स्टेशन पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

 

कर्मचारियों में आक्रोश

 

रेलवे कर्मचारी नेताओं का कहना है कि रेलवे परिसर में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उनका कहना है कि यदि रेलवे कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर ही सुरक्षित नहीं हैं तो यह गंभीर सुरक्षा प्रश्न है।

 

जांच के बाद होगी कार्रवाई

 

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि लोको पायलट से मारपीट की घटना के विरोध में रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी रोजा स्टेशन पहुंचे थे और प्रदर्शन किया था। इस दौरान दो लोगों के साथ मारपीट की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129