17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता उत्सव : एडीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

*विकास, स्वच्छता, नशा मुक्ति व जनकल्याण पर रहेगा विशेष फोकस*

 

रेवाड़ी। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता से सेवा और स्वच्छता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान को स्वच्छता उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

 

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सीईओ एवं एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्वच्छता, विकास और जनकल्याण से संबंधित अनेक गतिविधियां होंगी।

 

एडीसी ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक गांवों की गलियों, सड़कों व नालियों की विशेष सफाई की जाएगी। स्वागत द्वारों और वेलकम गेट्स की मरम्मत एवं नवीनीकरण भी किया जाएगा।

 

17 से 24 सितम्बर तक योग-व्यायामशालाओं, ग्राम सचिवालयों और तालाबों की सफाई होगी।

 

25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक संत-महापुरुषों और शहीदों के नाम पर बने भवनों की सफाई व सफेदी की जाएगी।

 

17 सितम्बर को महिला सांस्कृतिक केंद्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

 

27 सितम्बर को सफाई कर्मचारियों, चौकीदारों और जलकर्मियों के लिए सिंगल विंडो कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

 

30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक इनडोर जिम आने वाले युवाओं को नशामुक्त स्वयंसेवक के रूप में जोड़ा जाएगा।

 

 

एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य प्रत्येक गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध कराना है। स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि सामाजिक और सामुदायिक विकास का भी आधार है।

 

उन्होंने सभी ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूली बच्चों और युवाओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लें और स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129