जिला ओलम्पिक संघ द्वारा 1 दिवसीय जिलास्तरीय बालक बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन सुदामा प्रसाद वनस्थली में किया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

जिला ओलम्पिक संघ द्वारा 1 दिवसीय जिलास्तरीय बालक बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन सुदामा प्रसाद वनस्थली में किया गया जिसमें जनपद की 6 बालक व 4 बालिका टीमो ने प्रतिभाग किया कड़े मुकाबले में बालिका वर्ग में हरिकौशल त्यागी स्कूल विजेता व स्टेडियम उपविजेता एवम बालक वर्ग में विजेता स्टेडियम व उपविजेता चाणक्य स्पोर्ट्स एकेडमी रहे विजेता उपविजेता टीम को जिला कीड़ा अधिकारी एस पी वमनिया, जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला सचिब नरेंद्र त्यागी, ने मैडल पहना कर सम्मानित किया प्रतियोगिता के सम्बंध में जानकारी देते हुए जिला ओलम्पिक संघ सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि उत्तरप्रदेश ओलम्पिक संघ सचिव व भारतीय हैंडबाल संघ के मुख्य कार्य अधिकारी आनंदेश्वर पांडेय यूपी हैंडबाल संघ के महासचिव अमित पांडेय के निर्देश पर जनपद में पहली बार जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है यह एक कम खर्च में खेला जाने वाला लोकप्रिय खेल है इस खेल को ओलम्पिक खेल की मान्यता प्राप्त है एवम खिलाड़ियों का अच्छा भविष्य है जनपद में हैंडबाल को बढ़ावा दिया जाएगा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि जिला ओलम्पिक संघ के देखरेख में जल्द जिला हैंडबाल की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा एवम जिला प्रशासन से हैंडबाल ग्राउंड वनवाने की मांग की जाएगी मुख्य रूप से पंकज सक्सेना, इरफ़ान खान, सचिंनप्रेमी, प्रमोद पांडेय, डीके सक्सेना,निशांत कुमार, मुजाहिद खान, शकील, अजयपाल, अन्नूत्यागी, संजय, लालाराम आदि का सहयोग रहा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129