रेवाड़ी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल शहर में आयोजित तीन से चार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना रहा।

दिनभर चले कार्यक्रमों के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने अलग से बैठक आयोजित की। वहीं एससी सेल अध्यक्ष के कार्यालय पर भी एक कार्यक्रम हुआ। एक महिला नेत्री द्वारा जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष के कार्यालय पर भी अलग से कार्यक्रम रखा गया।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी के कार्यालय में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी और जिले भर से आए कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने की। बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान और संगठन की मजबूती को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण), पंचायतीराज प्रतिनिधियों, अधिवक्ता वर्ग और जिला पदाधिकारियों की ओर से दोनों नेताओं का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और सह प्रभारी ने ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ अलग बैठक कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर दीवान सिंह चौहान, रेवाड़ी नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला भांडोरिया, पूर्व चेयरपर्सन सरोज भारद्वाज, पंचायत समिति बावल के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम कसाना, बावल चौरासी के प्रधान सुमेर सिंह जेलदार, जिला पार्षद विनोद गोला, किसान सेल जिला अध्यक्ष ऋषि यादव, सतीश प्रधान, पूर्व सरपंच चौधरी मांगेराम, भोपाल सिंह, सुशील, हनुमान संगवाड़ी, प्रधान महेंद्र सिंह चौहान, सुरेश बखापुर, राजेश वकील बखापुर, किसान सेल से बाबूलाल सहित दर्जनभर गांवों के सरपंच, पंच और कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में संगठन विस्तार अभियान को और तेज किया जाएगा तथा बूथ स्तर तक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129