राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए करें ऑनलाइन आवेदन : डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

पात्र उपभोक्ता 06 दिसंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन

 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण को सतत विकास का एक महत्वपूर्ण अंग मानते हुए इस दिशा में अनेक नवाचार पूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक संस्थानों, सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, प्रौद्योगिकीय नवाचार अपनाने वाले उपभोक्ताओं तथा अन्य पात्र श्रेणियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है।

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार उन संस्थानों/भवनों/उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2024-25 के दौरान बिजली अथवा अन्य ईंधनों की बचत के लिए विशिष्ट ऊर्जा संरक्षण उपायों को प्रभावी रूप से अपनाते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। योजना के विस्तृत दिशा निर्देश हरेडा की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पात्र उपभोक्ता https://hareda.gov.in/apply-online पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक पात्र उपभोक्ता/उद्योग/एमएसएमई/वाणिज्यिक एवं सरकारी भवन संचालक, भवन ऊर्जा लेखा परीक्षक तथा डिस्कॉम सबस्टेशन प्रतिनिधि निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु अपना नामांकन कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129