श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम का स्वर्ण जयंती समारोह ‘बसंत उत्सव 2026’ से गूंजी आध्यात्मिक चेतना

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित देश विदेश के हजारों अभ्यासियों ने की ध्यान साधना

 

शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में राम चन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के दूसरे चरण के तीसरे दिन का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से पधारे हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान साधना कर मानव कल्याण एवं विश्व शांति की कामना की। सम्पूर्ण आश्रम परिसर शांति, श्रद्धा और साधना के आलोक से आलोकित हो उठा।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह उत्सव हम सबके लिए बहुत खास है। 50 वर्ष पूर्व बाबूजी जी महाराज ने शाहजहांपुर आश्रम की स्थापना की थी। हमारे गुरु पूज्य दाजी ने परे आश्रम का जीर्णोद्धार कराया है। उत्सव के दौरान पूरे आश्रम बाबूजी महाराज की दिव्यता का प्रवाह हो रहा है। शाहजहांपुर से बाबूजी महाराज ने करीब आठ दशक पूर्व जो आध्यात्म का दीपक जलाया था आज वह पूरे विश्व में एक आध्यात्मिक आंदोलन बन चुका है।

इस मौके पर प्रशिक्षक माधोगोपाल अग्रवाल ने कहा कि आत्मा का अध्ययन ही अध्यात्म है।सहज मार्ग केवल प्रेम सिखाता है।सभी से प्रेम करो यही हमारे गुरुओं का संदेश है। उन्होने कहा कि पृथ्वी पर अध्यात्म के लिए सहज मार्ग साधना पद्धति हार्टफुलनेस मेडीटेशन से बेहतर कोई मार्ग नहीं है।

आयोजन को सफल बनाने में मिशन के सचिव उमाशंकर बाजपेई, संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल,कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, माधो गोपाल अग्रवाल, ए.के. गर्ग, राज गोपाल अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल,सुयश सिन्हा, सतीश चन्द्र सचान, विनोद श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना, प्रमोद कुमार सिंह, जोन प्रभारी सौमेंद्र त्यागी, कृष्णा भारद्वाज,सहित अनेक साधकों का सराहनीय योगदान रहा। ध्यान सत्र का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुआ।

 

बाबूजी महाराज के आवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और दाजी

शाहजहांपुर। श्री रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष और पूज्य गुरुदेव कमलेश डी पटेल दाजी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शहर के दीवान जोगराज मोहल्ला स्थित बाबूजी महाराज के घर पहुंचे। यहां बाबूजी महाराज के सुपुत्र सर्वेश चंद्रा और पुत्रवधू अमिता चंद्रा ने उनका स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व दाजी ने बाबूजी महाराज के कक्ष में बैठकर ध्यान किया।इस दौरान दाजी ने बाबूजी महाराज के उनके घर में बिताए पलों का स्मरण करते हुए अपनी यादें साझा की।पूर्व राष्ट्रपति ने किया आश्रम का निरीक्षण, अभ्यासियों से जाना कुशलक्षेम शाहजहांपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में चल रहे बसन्त उत्सव में शामिल होने आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुदेव कमलेश डी पटेल दाजी के साथ पूरे आश्रम का भ्रमण किया और आश्रम की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होने ध्यान मंडप, आवास पंडाल, बाबूजी वनम, पुराने मेडीटेशन हाल, आवास व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी अभ्यासियों से उनका कुशल क्षेम पूछा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129