लावारिस शव का सम्मानजनक अंतिम संस्कार: पुलिस और मानवाधिकार परिषद की संयुक्त पहल

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। दिनांक 16-11-2025 को जाटुसाना थाना पुलिस को करीब *60 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का लावारिस शव मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसकी पहचान की अपील जारी की और उसे रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया।

 

लेकिन आज दिनांक 19-11-2025 तक, यानी 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

 

ऐसे में जाटुसाना थाना पुलिस ने

मानवाधिकार परिषद के संगठन मंत्री श्री विनोद सक्सेना के सहयोग से इस लावारिस शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।

 

इस नेक और मानवता से भरे कार्य में

SI मनजीत, कुलदीप, खुशवंत, और

मानवाधिकार परिषद के संगठन मंत्री श्री विनोद सक्सेना मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

मानवाधिकार परिषद रेवाड़ी टीम संगठन मंत्री विनोद सक्सेना ने एक बार फिर मिसाल पेश करते हुए

लावारिस शव का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर सच्ची मानव सेवा का परिचय दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129