राष्ट्रीय नवचेतना मंच व रीति आई केयर अस्पताल की संयुक्त पहल

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी में विशाल नेत्र जांच शिविर की घोषणा

रेवाड़ी। रेवाड़ी स्थित सैंडपाइपर में आयोजित प्रेस वार्ता में विजय सोमानी, राष्ट्रीय नवचेतना मंच, ने मीडिया को बताया कि 14 दिसंबर को खोल हाउस में एक विशाल नेत्र जांच एवं निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है।

 

इस दौरान निवेदक विजय लाम्बा, आयोजक – रीति आई केयर अस्पताल, ने बताया कि शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे, जो सर्दी के मौसम में नेत्र ज्योति को सुरक्षित रखने, आंखों को रोगों से बचाने, तथा आंखों की देखभाल के लिए विशेष चिकित्सकीय सुझाव भी देंगे।

 

रीति आई केयर अस्पताल की विशेषज्ञ टीम आधुनिक मशीनों की मदद से मरीजों की जांच करेगी। शिविर में मुफ्त नेत्र जांच, दृष्टि परीक्षण, ग्लूकोमा चेकअप के साथ-साथ चयनित मरीजों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेंस सहित) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

*शिविर का विवरण*

 

तारीख: 14 दिसंबर

 

समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

 

स्थान: खोल हाउस, रेवाड़ी

 

आयोजक: राष्ट्रीय नवचेतना मंच

 

सहयोगी संस्था: रीति आई केयर अस्पताल, मॉडल टाउन रेवाड़ी

संपर्क: 9253330728, 9896984813

 

निवेदक: विजय लाम्बा, आयोजक, रीति आई केयर अस्पताल

 

प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी से अपील की कि वे इस जनसेवा शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129