दिनांक 31 जनवरी 2026 को किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत यातायात माह जनजागृति समापन समारोह का शुभारंभ

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत यातायात माह जनजागृति समापन समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों के सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से प्रारंभ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईपीएस, एएसपी, आसना चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य एवं आवश्यक बताते हुए अपने जीवन में सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने की शपथ दिलाई। सूर्यभान सिंह, टीएसआई ने यातायात के नियमों की बारीकियां को उदाहरण के द्वारा बताया तथा कोतवाली से साइबर क्राइम के प्रभारी मुस्ताक मेहंदी एसआई ने साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए जीवन में लालच में न आने की सलाह दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर राजेश अग्रवाल रहे, धन्यवाद ज्ञापन जिला नोडल अधिकारी (एसपीईएल) डॉ अशोक कुमार कौशिक ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ रामदत्त मिश्रा ने किया। समारोह की व्यवस्था राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नवीन अग्रवाल एवं एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ कपिल कौशिक ने संभाली। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रो सुलेखा जादौन, डॉ अनुराधा, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रतिमा, डॉ सोनम यादव, डॉ अजय उपाध्याय, डॉ आलोक श्रीवास्तव, डॉ अरुणेश ओझा, दीपक कुमार, अजीत कुमार, आशीष यादव, नरेंद्र कुमार, हीरालाल शर्मा, प्रवेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, मुकेश कुमार रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129