किसान सहकारी चीनी मिल तिलहर शाहजहाँपुर में कार्यरत कर्मचारी के आगे से कैजुअल शब्द हटाकर न्यून्तम दैनिक वेतन भोगी कैटेरगरि में जोडवाने के सम्बन्ध में लगातार धरने पर

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

दिनांक 2 सितंबर 2025 दिन मंगलवार सुबह 8:00 बजे से दि किसान सहकारी चीनी मिल तिलहर शाहजहाँपुर में कार्यरत कर्मचारी के आगे से कैजुअल शब्द हटाकर न्यून्तम दैनिक वेतन भोगी कैटेरगरि में जोडवाने के सम्बन्ध में लगातार धरने पर बैठे हुए है…!

लेकिन चीनी मिल के जनरल मैनेजर (G.M) शैलेंद्र अस्थाना कर्मचारियों की जायज मांगों को बिल्कुल मानने को तैयार नहीं है और ना ही मांगों के संबंध में कर्मचारियों से कोई भी वार्ता करने को तैयार नहीं है….!सूचना मिलने पर आज दिनांक 4 सितंबर 2025 को सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान व तिलहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री रोशन लाल वर्मा तिलहर शाहजहांपुर की किसान चीनी मिल के पास चीनी मिल कर्मचारियों द्वारा लगातार चलाए जा रहे धरना स्थल पर पहुंचे..!

 

जहां उन्होंने चीनी मिल कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाजवादी पार्टी शाहजहांपुर की तरफ से समर्थन दिया..!

इस मौके पर कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए एक पत्र सपा जिला अध्यक्ष श्री तनवीर खान व पूर्व विधायक श्री रोशन लाल वर्मा को सौपा….!इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सहकारी चीनी मिल तिलहर पर 3 दिनों से लगातार चीनी कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर धरना एवं हड़ताल पर बैठे हुए हैं लेकिन चीनी मिल के (G.M) शैलेंद्र अस्थाना अपनी हट धरनी पर अड़े हुए हैं जिसे समाजवादी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा गरीब चीनी मिल कर्मचारियों को उनके अधिकार और न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालय शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट पर भी आंदोलन करेगी….!

 

इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि गरीब मजदूर को भी दिन भर काम करने के बाद कम से कम ₹500 मिल जाते हैं लेकिन सहकारी चीनी मिल तिलहर में इन गरीब चीनी मिल कर्मचारियों को महंगाई के इस दौर में मात्र 265 रुपए ही मिल रहे हैं उन्होंने कहा चीनी मिल के (G.M) गरीब कर्मचारियों का लगातार शोषण कर रहे हैं जिसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी…!

 

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह यादव ने कहा कि तिलहर चीनी मिल प्रशासन की मनमानी अब बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा….!

 

इस मौके पर संजय यादव,वीरेंद्र कुमार प्रजापति,सचिन सिंह,दुर्वेश कुमार,गेधन लाल वर्मा,हरिशंकर,पूरनलाल, प्रमोद,राजेश,प्रदीप कुमार,विक्की,धर्मवीर यादव, जयपाल,पाती राम,राम बहादुर,राजीव कुमार,दीपू नरसिंह,राम सराय, महावीर गंगवार,प्रेमपाल,नरेश,रामपाल, कप्तान, शकील,दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129