केएलपी कॉलेज रेवाड़ी का हरियाणा इंटर कॉलेज क्रिकेट व कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज रेवाड़ी ने हरियाणा स्तर की इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कॉलेज की टीमों ने क्रिकेट और कुश्ती दोनों प्रतियोगिताओं में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

हरियाणा इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता 15 से 20 जनवरी तक गवर्नमेंट कॉलेज पेहवा, कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि केएलपी कॉलेज की टीम ने सभी नॉकआउट मुकाबले जीतते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।

वहीं हरियाणा स्टेट इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता 19 से 21 जनवरी तक गवर्नमेंट कॉलेज हिसार में आयोजित हुई। इसमें केएलपी कॉलेज के छात्र शिक्षा ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कॉलेज की प्राचार्य मैडम कविता गुप्ता ने छात्र शिक्षा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उप प्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खेल बोर्ड के सदस्य डॉ. नरेश दुग्गल, राकेश सिंघल, डॉ. किरण बाला एवं डॉ. ज्योत्सना ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129