अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा – पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी अधिकारी और तेजी से अभियान चलाएं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए और पीड़ित को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता हो।

 

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के प्रति पुलिस का व्यवहार मैत्रीपूर्ण होना चाहिए, वहीं अपराधियों और दबंग प्रवृत्ति वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। भ्रष्टाचार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

एसपी ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेने और पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी और अवैध हथियारों के मामलों में जन सहयोग से सूचना जुटाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही वांछित आरोपियों की धरपकड़ तेज की जाए तथा अदालतों में मुकदमों की पैरवी प्रभावी ढंग से की जाए ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके और कनविक्शन रेट बढ़े।

 

पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और जाम की स्थिति से बचाव करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, बुलेट पटाखा फोड़ने वालों और ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

 

एसपी ने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक बेहतर माध्यम है। इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी “सेवा, सुरक्षा और सहयोग” के संकल्प को प्राथमिकता बनाकर समाज में पुलिस की बेहतर छवि स्थापित करें।

 

बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी कोसली विद्यानंद सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129