भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली पहुंचीं समाधान शिविर, कहा— नायब सैनी सरकार की प्राथमिकता सुशासन और जन-जन की सुनवाई

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की रेवाड़ी जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली सोमवार को जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचीं। इस अवसर पर भाजपा रेवाड़ी के मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. पोपली ने शिविर में चल रही जन-सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से संवाद कर शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सुशासन (Good Governance) के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से प्रदेशभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रेवाड़ी जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और वीरवार को आयोजित किए जाने वाले ये शिविर आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।

आज के समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) श्री राहुल मोदी सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें सीटीएम श्री जितेंद्र, एसडीएम श्री सुरेश दलाल और डीडीपीओ श्री हरिप्रकाश बंसल प्रमुख रूप से शामिल थे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक ही छत के नीचे उपस्थिति से फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

डॉ. वंदना पोपली ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यह सरकार की मंशा के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि अधिकारी आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुन रहे हैं और तुरंत समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के विजन पर बोलते हुए डॉ. पोपली ने कहा,

“प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का स्पष्ट मानना है कि लोकतंत्र में सरकार का कार्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। समाधान शिविर सुशासन के इसी मूल मंत्र का जीवंत उदाहरण हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि इन शिविरों से जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम हुई है। जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर जनहित में कार्य करते हैं तो परिणाम सकारात्मक होते हैं। भाजपा सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

समाधान शिविर में पहुंचे नागरिकों और मौके पर हुए त्वरित निस्तारण से यह स्पष्ट है कि जनता का विश्वास प्रशासन और सरकार में लगातार मजबूत हो रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129