उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की शाहजहांपुर की नई इकाई का हुआ गठन,जसविन्दर सिंह बने जिलाध्यक्ष

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर बरेली मंडल के प्रभारी एवं सह प्रभारी मनोज मिश्रा पंकज जैन ने आज शाहजहांपुर में एक संयुक्त वार्ता स्थानीय चॉइस रेस्टोरेंट मोहल्ला बजरिया में आयोजित करके जनपद में व्यापार संगठन की नई इकाई के गठन की जानकारी दी। इस दौरान मनोज मिश्रा एवं पंकज जैन ने संयुक्त वार्ता में अवगत कराया कि जनपद में व्यापार संगठन की समस्त इकाइयां कार्य कर रही है कि परंतु विगत कई वर्षों से पूरा संगठन रिक्त चल रहा था जिसको दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने पूर्व संगठन के नगर अध्यक्ष रह चुके व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करने वाले तेजतर्रार छवि के व्यापारी नेता जसविंदर सिंह के हाथों में शाहजहांपुर जनपद की कमान जिला अध्यक्ष पद से नवाज कर सौंपी है उन्होंने कहा वह स्वयं भी व्यापारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त/सहन नहीं किया जाएगा वह पहले भी व्यापारी समाज के हितों के लिए लड़ते रहे हैं जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने जुझारू साथियों के साथ व्यापारी समाज का सम्मान बरकरार रखेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह के साथ-साथ अनूप राणा को जिला महामंत्री मोहम्मद सईद खान को जिला प्रभारी राकेश विश्वकर्मा को जिला कोषाध्यक्ष जहीर खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव एवं बलराम को जिला उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को 15 दिनो में संपूर्ण जिला इकाइयों के गठन का निर्देश दिया। इससे पूर्व नेतागणों का फूल माला से लादकर एवं नवगठित पदाधिकारी का फूल माला से स्वागत किया गया। इस मौके पर सर्वेश राठौर शिवराज यादव संजय रस्तोगी प्रकाश बत्रा कमलजीत बंटी श्याम मोहन हरविंदर सिंह हरजीत सिंह प्रदीप मौर्या महेंद्र भोजवाल आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129