महामहिम राष्ट्रपति जी ने फीता काटकर रामकृष्ण मिशन अस्पताल स्थित नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का किया उद्घाटन

यज्ञदत्त चतुर्वेदी मथुरा

 

*मथुरा 20 मार्च 2026/* महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी का वृन्दावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम (चैरिटेबल अस्पताल) पर आगमन हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का स्वागत रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के श्रीमत् स्वामी विमलात्मानंद जी महाराज, स्वामी सुप्रकाशानंद जी महाराज एवं स्वामी कालीकृष्णानंद जी महाराज ने पुष्पगुच्छ देकर किया।

महामहिम राष्ट्रपति जी ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल अस्पताल के नवीन ‘नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ की शिलापट्ट का अनावरण किया। महामहिम राष्ट्रपति जी ने फीता काटकर नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् महामहिम राष्ट्रपति जी एवं महामहिम राज्यपाल जी ने रामकृष्ण परमहंस जी, श्रीमती शारदा देवी जी एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्पण किया।

पुष्पार्पण के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी रामकृष्ण सेवाश्रम चैरिटेबल अस्पताल के परिसर में स्थित सभागार पहुंची। सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, माननीय प्रभारी मंत्री/माननीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग श्री संदीप सिंह जी, श्रीमत् स्वामी विमलात्मानंद जी महाराज एवं एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एचडीएफसी एएमसी) के प्रबंध निदेशक/ मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री नवनीत मुनोट जी ने दीप प्रज्जवलित किया।

कार्यक्रम में श्रीमत् स्वामी विमलात्मानंद जी महाराज ने महामहिम राष्ट्रपति जी, महामहिम राज्यपाल जी एवं दोनों माननीय मंत्रीगणों को स्वामी विवेकानंद जी का स्टेच्यू (मूर्ति) तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नवनिर्मित/ नवीन ‘नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ पर आधारित लघु फिल्म को दिखाया गया।

कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पवित्र वृन्दावन धाम में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चेरिटेबल अस्पताल में नवनिर्मित नंद किशोर सोमनी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन कर मुझे संतोष महसूस हो रही है। वृन्दावन की पावन धरा दिव्यता और भक्ति का जीवंत अनुभव है, जहां प्रत्येक कड़-कड़ में भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं की गूंज सुनाई देती है। वृन्दावन वही पवित्र भूमि है, जो सदियों से संतो एवं भक्तों को आध्यात्मिक चेतना प्रदान करती आ रही है। यह पवित्र भूमि निस्वार्थ प्रेम, करुणा और भक्ति की शास्वत संदेश को देश-विदेश में प्रसारित करती हैं।

महामहिम राष्ट्रपति जी ने कहा कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चेरिटेबल अस्पताल आध्यात्मिक चेतना और मानवीय सेवा के संगम का सशक्त प्रतीक है। रामकृष्ण मिशन ने यह संदेश दिया है कि प्रेम, सेवा और करुणा ईश्वर को खोजने का सर्वप्रथम मार्ग हैं। रामकृष्ण परमहंस जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए यह संगठन उनके संदेशों को अपने कर्म और आचरण से साकार कर रही है। पिछले 118 वर्षों से रामकृष्ण मिशन लोगों की निष्ठापूर्वक सेवा कर रही है। जनहित के कार्य कर रामकृष्ण मिशन ने यह सिद्ध किया है कि सच्ची सेवा, निष्ठा और करुणा में आध्यात्मिकता की वास्तविक अभिव्यक्ति है।

मानवसेवा की सेवा यात्रा में ऑनकॉलजी ब्लॉक का शुभारंभ एक विशेष पड़ाव के रूप में साबित होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कैंसर रोगियों को सही, सुरक्षित और प्रभावी उपचार मिलेगा। कैंसर आज सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। समय पर रोग की पहचान और रोग का उच्चस्तरीय उपचार मिलने से रोगी का जीवन बचाने में निर्णायक सिद्ध हो सकती है।

जागरूकता अभियान और समय पर जांच की सुविधा से कैंसर की रोकथाम एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण तभी संभव होगा, जब देश के नागरिक सशक्त होंगें। उन्होंने कहा कि यह संतोष का विषय है कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चेरिटेबल अस्पताल में धन के अभाव के कारण किसी भी रोगी को उपचार से वंचित नहीं किया जाए की भावना के साथ कार्य किया जाता है। उन्होंने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चेरिटेबल अस्पताल से जुड़े सभी लोगों की सराहना की।

आज भारत अपने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ठोस कदम उठा रही है। आयुष्मान भारत जैसे ऐतिहासित योजना के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैंसर के इलाज को भी कवर किया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है।

महाहिम राष्ट्रपति जी ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकों से जोड़ा जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। टेलीमेडिसिन और ई-हेल्थ सर्विसेज के माध्यम से घर बैठे एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह/ मशवरा ले सकते है। सेवा भाव से संचालित चिकित्सा संस्थान की समाज में विशेष भूमिका होती है। ये केवल रोग का उपचार ही नहीं करते बल्कि रोगियों और उनके परिवारों के जीवन में आशा, विश्वास और सम्मान का संचार भी करते है।

उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मिशन ने यह दिखाया है कि आधुनिक विज्ञान और मानवीय करुणा का संगम मानवता के कल्याण के लिए अद्भुत कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज हम केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं कर रहे है, बल्कि उन सभी रोगियों के लिए आशा के एक नए द्वार खोल रहे हैं, जो अच्छे उपचार के लिए यहां आते है।

इस अवसर पर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने वृंदावन की पावन धरा को सेवा एवं करुणा की भूमि बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के आदर्श को रामकृष्ण मिशन ने 118 वर्षों से साकार किया है। उन्होंने कहा कि एक छोटे सेवा केंद्र से 400 बेड के बहु-विशेषता अस्पताल तक की यात्रा सेवा के विराट स्वरूप का उत्कर्ष है। महामहिम राज्यपाल जी ने कहा कि जब चिकित्सा विज्ञान मानवता के कल्याण हेतु समर्पित होता है, तब वह जीवन के पुनर्निर्माण का माध्यम बन जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह ऑन्कोलॉजी ब्लॉक असंख्य मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने इस पुनीत कार्य में संलग्न सन्यासियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों तथा दानदाताओं के योगदान की सराहना की।

महामहिम राज्यपाल जी ने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा से आंकी जाती है। स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को समग्र विकास का मूल आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बजट में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, सीटों के विस्तार तथा पूंजी निवेश के साथ-साथ आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए पर्याप्त संसाधन सुनिश्चित किए गए हैं।

महामहिम राज्यपाल जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर महानगरों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे चिकित्सा सुविधाएं सुलभ और सशक्त बन रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य को केवल रोगमुक्ति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक संतुलन का प्रतीक बताते हुए जन-जागरूकता, स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच पर बल दिया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि अस्पताल केवल उपचार का केंद्र न रहकर मानवीय संवेदनाओं के तीर्थस्थल बनें, जहां रोग के साथ-साथ भय और असुरक्षा से भी मुक्ति मिल सके। उन्होंने सभी से ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया, जहां स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार हों और सेवा, करुणा एवं मानवता प्रत्येक कार्य का आधार बने।

स्वामी कालीकृष्णानंद जी महाराज ने अवगत कराया है कि रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित रामकृष्ण सेवाश्रम चैरिटेबल हॉस्पिटल विगत 118 वर्षों से मथुरा एवं आसपास के क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निरंतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। वर्तमान में यह अस्पताल 400 बेड का बहु-विशेषता (मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी) संस्थान बन चुका है, जहाँ कॉर्पोरेट स्तर की चिकित्सा सेवाएं भी अत्यंत किफायती एवं धर्मार्थ दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम किफायती दरों पर कॉर्पोरेट अस्पताल जैसी सेवाएं प्रदान करता है। यह अस्पताल सुनिश्चित करता है कि सबसे गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सेवाएं पहुंचें। वर्ष 2017 में अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग की स्थापना की गई, जिसके अंतर्गत आधुनिक कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी तथा इम्यूनोथेरेपी जैसी उन्नत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कैंसर उपचार, विशेषकर रेडियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक अत्याधुनिक समर्पित भवन ‘नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ का निर्माण किया गया है, जिसका लोकार्पण आज दिनांक 20 मार्च 2026 को महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा किया गया। यह तीन मंजिला भवन विशेष रूप से कैंसर उपचार के लिए विकसित किया गया है। यह नवीन पहल मथुरा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुलभ, किफायती एवं विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसमें ट्रूबीम विद हाइपरआर्क, हैल्सियन विद हाइपरसाइट, ब्रैकीथेरेपी, रेडियोथेरेपी सीटी सिम्युलेटर, ऑन्कोलॉजी ओपीडी, कीमोथेरेपी डे-केयर यूनिट, ऑन्कोलॉजी फार्मेसी, ट्यूमर बोर्ड कॉन्फ्रेंस हॉल, ड्यूटी डॉक्टर कक्ष,ऑन्कोलॉजी जनरल वार्ड, निजी कक्ष (प्राइवेट केबिन), दो अत्याधुनिक पूर्णतः मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर

ट्रूबीम विद हाइपरआर्क, हैल्सियन विद हाइपरसाइट तथा ब्रैकीथेरेपी जैसी उन्नत तकनीकों से युक्त है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129