श्री श्याम बहादुर सेवा मंडल द्वारा 19वां निःशुल्क आंखों का ऑपरेशन व जांच शिविर

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी।

श्री श्याम बहादुर सेवा मंडल (रजि.), रेवाड़ी की ओर से 19वां निःशुल्क आंखों का ऑपरेशन एवं जांच शिविर रविवार 21 दिसंबर 2025 को गांधी मार्केट, तीकरी सराय, रेवाड़ी में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

इस सेवा शिविर में आंखों की निःशुल्क जांच, दवाइयां तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सा सेवाएं गंगा देवी आई हॉस्पिटल, कोनसीवास रोड, बीएमजी मॉल के पास, रेवाड़ी के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दी जाएंगी।

 

पूर्व रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था

शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन 20 दिसंबर (शनिवार) को सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कार्यालय – श्री श्याम बहादुर सेवा मंडल (रजि.), तकिया सराय, रेवाड़ी में किया जाएगा।

सेवा कार्य में ये सदस्य दे रहे हैं योगदान

इस जनकल्याणकारी शिविर को सफल बनाने में सेवा मंडल के निम्न सदस्यों का विशेष योगदान है

अजय कुमार गुप्ता, अजीत मिश्रा, अखिलेश बंसल, अमित वर्मा, आनंद अग्रवाल, अनिल गंजी, अनिल गुप्ता, अनिल कुमार (बब्लू), अनिल कुमार मित्तल, अनिल कुमार सैनी, अंकुर यादव, अनमोल अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, अनुप कुमार सैनी, अरुण सैनी, अरविंद कौशिक, अशोक अग्रवाल (सोनू), अशु, आयुष गुप्ता, बाबूलाल यादव, बलकिशन अग्रवाल, भावना, भोला राम, भूपेंद्र पाल, चंदर शेखर गौतम, चिराग गुप्ता, दलीप अरोड़ा, दविंदर कुमार गर्ग, दविंदर सिंह, दीपक मित्तल, दीपक सोनी, दीपांकर अग्रवाल, दीपांशु, देविंदर कुमार भालिया, धर्मेंद्र कुमार, धीरज रुस्तगी, दिनेश मोदी, दिनेश राजपाल एवं डॉ. पुनीत कत्याल।

सेवा का उद्देश्य

सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद, गरीब व बुजुर्ग लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोशनी का लाभ मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129