आस्था पब्लिक स्कूल बसदूधा में वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। आस्था पब्लिक स्कूल, बसदूधा में शनिवार को वार्षिक खेल महोत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “रेनबो ऑफ स्पोर्ट्स” रखी गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का विकास करना रहा। खेल महोत्सव की शुरुआत प्रातः 9 बजे हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम कोलाना के सरपंच राजीव यादव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अहरोद के सरपंच चेतन सिंह, एनजेपी की सरपंच पूनम देवी, ऊंचा के सरपंच जरनैल सिंह, धानी शोभा के सरपंच राजू यादव, बसदूधा की सरपंच रेखा देवी, धानी राधा के सरपंच संजय , हुडिया खुर्द के सरपंच भोला राम तथा हुडिया जैतपुर की सरपंच अनीता यादव उपस्थित रहे।विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन राव शेर सिंह, सीईओ संजय सिंह एडवोकेट, डायरेक्टर सुनीता राव एवं प्रधानाचार्य गोपेश उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।खेल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं पीटी प्रदर्शन के माध्यम से शानदार खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों के उत्साह और ऊर्जा ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129