ऑपरेशन “हॉटस्पॉट डोमिनेशन” के तहत रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

नशा तस्करी व अवैध शराब कारोबार में संलिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार

 

रेवाड़ी। हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह, भा.पु.से. के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के बाद अब रेवाड़ी पुलिस द्वारा जिले में “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन” की जोरदार शुरुआत की गई है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य जुआ-सट्टा, नशा तस्करी, अवैध हथियारों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त प्रहार करना है।

 

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में मंगलवार को रेवाड़ी पुलिस की विभिन्न टीमों ने संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले एवं अपराध प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग, पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नशा तस्करी और अवैध शराब बिक्री के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।

 

*नशा तस्करी पर कार्रवाई*

 

सीआईए धारूहेड़ा ने थाना शहर रेवाड़ी क्षेत्र से 163 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा के साथ अजय उर्फ राणा, निवासी मोहल्ला नई बस्ती रेवाड़ी को गिरफ्तार किया।

 

सीआईए कोसली ने थाना बावल में दर्ज अभियोग संख्या 334/2025 स्मैक तस्करी मामले में संलिप्त चौथे आरोपी अशोक कुमार उर्फ गबराल, निवासी गांव गुर्जर माजरी को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने अभियोग संख्या 366/2025 के तहत स्मैक तस्करी मामले में संदीप उर्फ चुस्सु व सोनू उर्फ शशिवाला, निवासी मोहल्ला बास सिताबराय रेवाड़ी को गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में पहले वेदप्रकाश को स्मैक सहित पकड़ा जा चुका था।

 

*अवैध शराब पर शिकंजा*

 

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने अभियोग संख्या 335/2025 में अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी मंजीत, निवासी वार्ड नंबर-4 धारूहेड़ा को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व उसके कब्जे से 68 बोतल देशी शराब बरामद की गई थी।

 

*पुलिस की अपील*

 

एसपी रेवाड़ी ने जिले के सरपंचों, पुलिस मित्रों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में नशा बेचने वालों, जुआ-सट्टा कराने वालों एवं अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

साथ ही समाजसेवी संस्थाओं से भी अपील की गई है कि खुले आसमान के नीचे रहने वाले जरूरतमंदों की पहचान कर उनके रहने, कंबल, भोजन व पानी की व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129