शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला समाजवादी पार्टी व महानगर समाजवादी पार्टी की संयुक्त रूप से मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज दिनांक 7 दिसंबर 2025 को जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला समाजवादी पार्टी व महानगर समाजवादी पार्टी की संयुक्त रूप से मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई….!जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी द्वारा घोषित उत्तर प्रदेश विधान परिषद बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मौहम्मद दानिश अख्तर साहब शामिल हुए….!जहां उनका सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर बुके देकर जोरदार स्वागत किया….!इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज़ अंसारी व सपा जिला सचिव इम्तियाज वली खान ने हाजी दानिश अख्तर साहब व सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान माला व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया….!बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी शिक्षक विधायक के चुनाव में हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर साहब को जीतने के लिए रणनीति बनाकर व जनपद शाहजहांपुर की 6 विधानसभा में हर बूथ पर बी.एल.ए व बूथ प्रभारी अपनी अपनी वोटर लिस्टों को चेक कर उनको सही करवाए ताकि किसी भी मतदाता का नाम ना छूटे और नए वोट बनाने के संबंध में चर्चा की गई..!

 

इस मौके पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने कहा कि आज से शिक्षक विधान परिषद के चुनाव का जनपद शाहजहांपुर से आगाज शुरू हो गया है उन्होंने कहा जिस तरह से SIR के नाम पर भाजपा और निर्वाचन आयोग की साजिश लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूचियां से वोट काटने और वोट चुराने की मुहिम चल रही है इस तरह से शिक्षक विधान परिषद की मतदाता सूचियां से भी भाजपा सरकार की वोट काटने और फर्जी वोट बढ़ाने की साजिश चल रही है उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक वोट बढ़ाने का समय बाकी है जिन शिक्षकों के नाम मतदाता सूचियां में शामिल नहीं हो पाए हैं पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी गढ़,नेता गढ़ व कार्यकर्ता गढ़ उनके वोट बनवाकर मतदाता सूची में शामिल करवा दे उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने विधान परिषद बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाकर जो हम पर भरोसा जताया है उस भरोसे को आप लोगों की ताकत से जीत हासिल कर टूटने नहीं देंगे….!

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने अपनी पिछली 2012 की सरकार में शिक्षकों को मानदेय देने का काम किया था व वित्त विहीन शिक्षकों को वोट डालने का अधिकार भी दिलवाया था और उनके लिए 200 करोड रुपए की व्यवस्था भी कराई थी जिसको भाजपा सरकार ने बंद कर दिया….!

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षक के हक और अधिकार की लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव भी लड़ रहे हैं….!

 

इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि SIR के तहत जिस तरह से सपा के वोटरों को काटने की भाजपा सरकार में साजिश चल रही है प्रत्येक बला व बूथ अध्यक्षों और पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट की लड़ाई लड़ना है….!

 

इस मौके पर सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल,नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव,तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, कटरा विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र पाल श्रीवास्तव, जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरज पाल यादव, सपा जिला जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा,सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार बाजपेई, सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल,सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश पाल,सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया, कमल किशोर कठेरिया, जितेंद्र प्रसाद प्रधान,सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जफरीन,नीलम,नीरज मिश्रा, लखन प्रताप सिंह,नसीम खान, शमसुद्दीन सिद्दीकी, रऊफ खान, मोहम्मद अल्ताफ,प्रसून कुमार कनौजिया,हफीज अंसारी,संतोष कुमार पाल, मोहम्मद अजीज,मोनू कुरेशी,मोहम्मद जकी,महिपाल सिंह यादव,लल्ला सिंह यादव, खिज़र महबूब खान,सुमित कनौजिया,श्लोक मौर्य,यश मौर्य,दुर्गेश कुमार गुप्ता, नन्ही, सचिन दीक्षित,अनूप कुमार वर्मा, सावित्री पार्वती सैनी, राजकुमार शर्मा, पी. एल गौतम, विपिन यदुवंशी रामनिवास यादव,बलविंदर यादव, सर्वेश कुमार राठौर,नरवीर पाल, सरदार कलविंदर सिंह, सचिन कुमार,मानवेंद्र यादव उर्फ़ मोनू, बृजेश कुमार, विकास यादव, मोहित, रोहित कुमार कुशवाहा,राहुल राजपूत, शकील अहमद, विपिन यादव, रानू खान,महावीर सिंह यादव,धर्मवीर सिंह यादव,देवेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, जीशान,फुरकान खान,गुफरान खान, वसालतुल्ला खान, कमल मिश्रा मांगू, राजपाल भोज़वाल, राकेश विश्वकर्मा, असलम अंसारी,बलविंदर यादव,दुर्गेश यादव,आरती शुक्ला,राजेंद्र सिंह,विपिन यादव, परमजीत सिंह यादव, जितेंद्र कुमार पटेल,मनोज यादव,अरशद खान, वीरेंद्र यादव, सुबहान खान, नीरज कुमार, मनोज यादव,आदि मौजूद है….!

 

मीटिंग का संचालन सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव ने किया….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129