सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में अजमानी पब्लिक स्कूल का दबदबा, हर्षित सिंह राना और अपूर्व विश्वकर्मा बने जिले के टॉपर

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

लखीमपुर खीरी में जहां सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में अजमानी पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर जिले में अपना परचम लहरा दिया है। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट—दोनों ही स्तर पर इसी विद्यालय के छात्रों ने टॉप कर पूरे जनपद को गौरवान्वित कर दिया है।

इंटरमीडिएट में अजमानी पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र हर्षित सिंह राना ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वहीं अपूर्वा विश्वकर्मा ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह रही कि अपूर्वा ने सूचना प्रौद्योगिकी विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर सभी को चौंका दिया।

 

इसी तरह हाई स्कूल स्तर पर भी इसी विद्यालय की छात्रा ने टॉप कर स्कूल की सफलता में एक और उपलब्धि जोड़ दी, जिससे पूरा विद्यालय परिवार जश्न में डूब गया।

 

दोनों टॉपर्स की इस शानदार सफलता पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को माला पहनाई, मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे मेधावी छात्र जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं।

 

वहीं विद्यालय की एमडी गुरजीत अजमानी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे अजमानी पब्लिक स्कूल परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, और यह परिणाम उसी का प्रमाण है।

 

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के मार्गदर्शन को दिया है। पूरे स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है और छात्रों को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

 

सीबीएसई 2026 के इस परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि अजमानी पब्लिक स्कूल लखीमपुर खीरी में शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बना चुका है, जहां से लगातार जिले के टॉपर निकल रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129