मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण

 

संजीव बागा उप संपादक

आज मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई सौम्या गुरूरानी द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता परखने एवं मिशन कायाकल्प में विद्यालयों में कराये गये कार्याे को परखने हेतु प्राथमिक विद्यालय, अब्दुलपुरवा ब्लाक सुरसा, प्राथमिक विद्यालय पोखरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय महोलिया शिवपार का निरीक्षण किया गया। विद्यालयो में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आधारभूत सुविधाएं शौचालय, पेयजल,साफ-सफाई, रसोई घर एवं भोजन की गुणवत्ता का सूक्ष्य निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय अब्दुलपुरवा का शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया जबकि प्राथमिक विद्यालय पोखरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय, पोखरी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय महोलिया शिवपार का शैक्षिक स्तर अत्यंत ही असंतोषजनक पाया गया । उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरी के बच्चों को राष्ट्रपति एवं देश के नाम जैसे सामान्य श्रेणी के प्रश्नों के उत्तर भी नहीं दिये जा सके। इसी प्रकार महोलिया शिवपार में लौह पुरूष सरदार पटेल के बारे में बच्चों को जानकारी नहीं थी, जबकि कक्षा में लौह पुरूष का चित्र लगा हुआ था।

प्राथमिक विद्यालय अब्दुलपुरवा में पंजीकृत 182 बच्चो के सापेक्ष 09, प्राथमिक विद्यालय पोखरी में 159 बच्चों के सापेक्ष 07, उ0प्र0 विद्यालय पोखरी में पजीकृत 100 बच्चों के सापेक्ष 08, उ0प्रा0वि0 धियर महोलिया में पंजीकृत 180 बच्चों के सापेक्ष 06 अध्यापक तैनात हैं। इतनी बड़ी संख्या में अध्यापको तैनाती होने के बाद षिक्षा की गुणवत्ता निम्न श्रेणी की पाया जाना अध्यापकगणों की कर्तव्य विमुखता एवं शिक्षण के प्रति लापरवाही का द्योतक है। इस संबंध में प्राथमिक विद्यालय, पोखरी, उ0प्रा0वि0, पोखरी एवं महोलिया शिवपार के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर, कार्यवाही करने एवं पर्यवेक्षकीय उत्तरदायित्व हेतु जिला समन्वयक, गुणात्मक शिक्षा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, बावन का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देष जिला बेसिक शिक्षा अधिकरी को दिये गये। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी, बावन डा0राम प्रकाश, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बावन राम कुमार द्विवेदी एवं जिला समन्वयक एम0डी0एम0 मंयक त्रिपाठी उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई दर्पण की बैठक

आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में दर्पण की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नियम अनुकूल देयकों का भुगतान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी का बीमा, पेंशन, ग्रेच्युटी आदि बकाया है तो उसकी कारण सहित जानकारी शिकायतकर्ता को अवश्य दें। अधिशासी अधिकारी सांडी नगर पालिका परिषद को अपनी पूर्व कर्मचारी के देय एरियर का नियमानुसार भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया विभागवार लंबित मामलों की सूची बनाई जाए। सूची के आधार पर प्रतिदिन एक विभाग की समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, प्रभारी दर्पण सुदेश भारती, संबंधित अधिकारी व शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहे

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129