आज विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष शुभम बाजपेई जी की अध्यक्षता में, बजरंग दल के सहसंयोजक विकास मिश्र जी के आवास पर सम्पन्न

राजकुमार सक्सेना शाहाबाद

 

शाहाबाद नगर के पठकाने मोहल्ले में आज विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष शुभम बाजपेई जी की अध्यक्षता में, बजरंग दल के सहसंयोजक विकास मिश्र जी के आवास पर सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन के आगामी प्रमुख कार्यक्रम “रामायण परीक्षा” एवं “Run For Health” को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई तथा कार्ययोजना निर्धारित की गई। कार्यक्रमों के सुचारू संचालन हेतु जिम्मेदारियों का भी विभाजन किया गया।

 

बैठक में जिला कार्याध्यक्ष श्री मोहित जी, नागेन्द्र जी, मनोज सिंह ‘नेगी’ जी, तथा नगर कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने आगामी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन की गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल का संकल्प है कि धर्म, समाज एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों में संगठन सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129