नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस छावनी परिषद में बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस छावनी परिषद में बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार स्टॉल सजाकर शिक्षकों व अतिथियों को आकर्षित किया।

सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी और श्री गजेंद्र गंगवार एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सरस्वती मां एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए , गजेंद्र गंगवार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा यह दिन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करने का अवसर देता है, इस दिन शिक्षक माता-पिता और समाज बचपन का जश्न मनाने , सीखने और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए साथ आते हैं , पंडित नेहरू बच्चों को बहुत पसंद करते थे और उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता था , बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनके बारे में नेहरू जी का मानना था कि हमारे देश के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्यार और स्वतंत्रता मिलनी चाहिए बच्चे पढ़ाई में ही नहीं बल्कि अन्य चीजों में भी आगे बढ़े, बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उनकी हर छोटी-छोटी खुशियों में उनके साथ दें बच्चों के बिना दुनिया अधूरी है इसलिए बच्चों का सम्मान करना चाहिए ,इसके बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सैनी और श्री गजेंद्र गंगवार ने सभी स्टॉल पर जाकर गेम्स एवं विभिन्न व्यंजनों का आनन्द लिया l बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में चाऊमीन, सैंडविच, गोलगप्पा, कॉफी, भेल, टिकिया, ब्रेड, पॉपकॉर्न जैसे खाद्य पदार्थ शामिल थे। इसके अतिरिक्त रिंग गेम, बॉल थ्रू ग्लास जैसे कई अन्य मनोरंजक स्टॉल भी लगाए गए । बच्चों ने स्कूल प्रांगण में छोटी-छोटी दुकान सजाकर अपने हाथ से बनाए हुए व्यंजन एवं चाट पकौड़ी बनाकर शिक्षकों एवं अतिथियों को खिलायी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की। अंत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया और सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं l इस अवसर पर अमित आर्य, अभिषेक वर्मा , शोभना गुप्ता, सचिन कुमार , सुरेश कुमार,सीमा श्रीवस्तव , प्रत्युषा प्रियदर्शी ,प्रतिभा कश्यप , नीरज पाल,इब्तेस्याम खान, प्रभाकर, संध्या सक्सेना , वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129