ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे जनसुरक्षा योजनाओं के शिविर

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा 

 

रेवाड़ी, 15 अक्टूबर। मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में सीटीएम प्रीति रावत ने डीएलसीसी की बैठक में बैंक अधिकारियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना आदि जनसुरक्षा योजनाओं के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी ग्रामीणों को शिविरों की पूर्व सूचना दें। जनसुरक्षा योजनाओं में अधिक से अधिक लोगों को एनरोल करने के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। सीटीएम ने कहा कि शिविरों के शेड्यूल जारी कर आमजन को समुचित सूचना दी जाए। इसी के साथ बैंक अधिकारी संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शिविरों का सफल संचालन सुनिश्चित करें। एलडीएम राजीव रंजन कुमार ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी, 2025 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जनसुरक्षा योजनाओं के शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर नाबार्ड के एजीएम जगदीश परिहार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129