विश्वबन्धुत्व के साथ साथ आदर्श नागरिक बनकर देश की सेवा करना स्काउट गाइड का मुख्य लक्ष्य – इं॰ बृजमोहन

रितेश कुमार ब्यूरो वाराणसी

 

*वाराणसी/भदोही।* औराई स्थित क्षेत्र के गौरव केशव प्रसाद राल्ही पी.जी. कॉलेज के प्रांगण में आज स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह “अनुशासन की ज्योति, साहस का उल्लास” के संकल्प के साथ ग्रैंड कैंपफायर’ का आयोजन किया गया, जो छात्र-छात्राओं की असीमित ऊर्जा और अनुशासन का साक्षी बना।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय प्रबंधक, इंजी॰ बृजमोहन मिश्रा जी द्वारा ध्वज शिष्टाचार के माध्यम से किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाती है साथ ही बिना संसाधन का साधन बनाना तथा विश्वबन्धुत्व के साथ साथ आदर्श नागरिक बनकर देश की सेवा करना स्काउट गाइड का मुख्य लक्ष्य होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आलोक त्रिपाठी ने की।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा— “यह शिविर केवल पांच दिनों का प्रशिक्षण नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प की आधारशिला है। यहाँ से सीखा गया अनुशासन आपके पूरे जीवन को आलोकित करेगा।”कार्यक्रम के संयोजक व उप-प्राचार्य डॉ. कुलदीप पाण्डेय ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा— “संकल्प की इस अग्नि में तपकर ही व्यक्तित्व में निखार आता है। टेंट टावर और पुल निर्माण में आपने जो टीम भावना दिखाई, वही जीवन की असली सफलता की कुंजी है।”इस पूरे भव्य आयोजन का अत्यंत ओजस्वी और सफल संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त इंजी० प्रदीप कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने अनुभवों से स्वयंसेवकों में नया जोश भर दिया।साहसिक कौशल और आत्मनिर्भरता का बेजोड़ संगम के दौरान स्काउट गाइड रोवर रेंजर के छात्र-छात्राओं ने अपनी कठिन साधना का परिचय देते हुए बिना किसी आधुनिक उपकरण के केवल लकड़ियों और रस्सियों की मदद से ‘टेंट’,’टावर’ और ‘पुल’ जैसे जटिल गैजेट्स का निर्माण कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। आत्मनिर्भरता का परिचय देते हुए स्काउट-गाइड्स ने ‘बिना बर्तन के भोजन’ (Backwoods Cooking) बनाकर अपनी उत्तरजीविता (Survival) कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। संकल्प की पावन अग्नि (कैंपफायर) के समक्ष विद्यार्थियों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जिला प्रशिक्षण आयुक्त चंद्रेश राय , नागेश प्रजापति तथा ज्योतिरानी मौर्य रही तथा महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ॰ नीतू शुक्ला, प्रवीण कुमार सिंह, विकास राय,ज्योति पाण्डेय अनुराधा यादव, प्रिया मिश्रा , राम आसरे , रूपेश यादव, मनोज चौबे , शिव कुमार मिश्र,अवधेश पाण्डेय, सूरज कुमार ,अजय पटेल अरविन्द मौर्या , सुरेश यादव, मधुमिता सौम्या, सुमन प्रियांगी,राहुल यादव, राजकुमार यादव समेत समस्त विद्वान प्राध्यापक गण, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मेघा बनरवाल द्वारा सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और सहभागी छात्र-छात्राओं का अत्यंत आत्मीय धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार और विशेष रूप से प्रशिक्षुओं की लगन के प्रति आभार व्यक्त किया।अंत में, पूरा महाविद्यालय परिसर स्काउट-गाइड के गगनभेदी नारों और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129