समाजवादी पार्टी के मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ०ए०पी० जे०अब्दुल कलाम की जयन्ती जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को समाजवादी पार्टी के मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ०ए०पी० जे०अब्दुल कलाम की जयन्ती जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई….!

 

इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया…!

 

इस मौके पर एक संगोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और उनके विचारों पर चर्चा की गई….!

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम साहब का पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था इनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को मद्रास जनपद के रामेश्वरम में हुआ था और 27 जुलाई 2015 को शिलांग में निधन हो गया था वह एक भारतीय वैज्ञानिक के साथ राजनीतिक नेता भी थे जो बाद में देश के 11 राष्ट्रपति बने कलाम साहब ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई थी कलाम साहब देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मिसाइल मैन के नाम से मशहूर हुए कलाम साहब 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे उन्होंने भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रमों के विकास में अहम भूमिका निभाई थी….!

 

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम साहब भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। उन्होंने सिखाया जीवन में चाहें जैसे भी परिस्थिति क्यों न हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। उन्होंने कहा अब्दुल कलाम साहब के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि डॉक्टर ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने 1974 में भारत द्वारा पहले मूल परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार 1998 में भारत के पोखरान-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका निभाई….!

 

इस मौके पर सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह,सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल,सपा नेता लखन प्रताप सिंह, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद प्रधान, सपा नेता दोद राम वर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी, युवज़न सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पार्थ यादव, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल,महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया,छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया,अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, ओमपाल सिंह कुशवाहा,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी,महिला सभा की महानगर अध्यक्ष ज़फरीन, रुखसाद अंसारी सभासद,पूर्व सभासद असलम अंसारी, श्याम सिंह यादव,मोहम्मद जकी,सुबहान अंसारी,मोहम्मद आफाक, बादाम सिंह यादव,रामनिवास यादव,डॉक्टर लालजीत वर्मा,तेजपाल यादव,सुरजीत यादव,श्याम सिंह यादव, सावित्री सैनी महावीर सिंह यादव,अनिल दास,संजय कुमार पासी,नीलम,राहुल राजपूत,विमलेश पासवान,अभय पासवान,मोहम्मद हसन,राजपाल यादव,विपिन यदुवंशी, मानवेंद्र सिंह यादव,अजीत यादव, सचिन सक्सेना,रामनिवास यादव, पप्पू यादव, रानू खान,मोहसिन खान, सिद्दीक खान,जीशान अली, महाराज सिंह यादव, अनूप कुमार वर्मा, आरिफ खान,सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे…!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129