भजन पार्टियां गांव-गांव कर रही योजनाओं का प्रचार

विशेष प्रचार अभियान

लोकगीतों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं बारे किया जा रहा जागरूक

 

रेवाड़ी. सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा जिला में विभागीय और सूचीबद्ध भजन पार्टियां विशेष प्रचार अभियान के तहत भजनों, लोकगीतों व जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रही हैं।

 

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग के निर्देशानुसार व डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला रेवाड़ी के सभी खण्ड को इस विशेष प्रचार अभियान में कवर किया गया है। कार्यक्रमों में पार्टियों ने गीत व रागनियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता को अपनी जीवन शैली में धारण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष प्रचार अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए।

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि विभागीय भजन पार्टियों व सूचीबद्ध भजन पार्टियों द्वारा बुधवार को जिला के गांव खेडी मोतला, मुकंदपुर बसई, बिठवाना, कमालपुर, सुधराना, लिलोढ, रोझूवास, टहना, दीपालपुर, पाली, पीथड़ावास, झाबुआ व सुबासेड़ी गांवों में सरकार की नॉन स्टॉप योजनाओं व नीतियों का प्रचार-प्रचार किया गया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान 02 अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसके तहत भजन पार्टियां जिला के प्रत्येक गांव में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के हित में चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129