होली मिलन व लोकार्पण समारोह में उमड़ा जनसैलाब,राज्यमंत्री ने बढ़ाया ब्लॉक प्रमुख का कद

श्यामजी गुप्ता प्रदेश सवांददाता

 

शाहाबाद, हरदोई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन के लोकार्पण एवं होली मिलन समारोह में क्षेत्र की जनता का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इसे एक भव्य उत्सव का रूप दे दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों का विस्तार से बखान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है। समारोह के अंत में उपस्थित जनसमूह ने नेताओं के संबोधन का जोरदार स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। यह आयोजन क्षेत्र की राजनीति में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा के बढ़ते प्रभाव और जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा की जमकर सराहना की। राज्यमंत्री ने अपने भाषण में कई बार ब्लॉक प्रमुख का नाम लेते हुए कहा कि “जब हम पहले इस ब्लॉक में आते थे, तब इसकी स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन आज त्रिपुरेश मिश्रा ने इसकी सूरत ही बदल दी है। यह उनके नेतृत्व और विकास कार्यों का परिणाम है।” उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता की मौजूदगी यह दर्शाती है कि क्षेत्र में विकास के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। लोकार्पण समारोह के दौरान ब्लॉक परिसर में इतनी भीड़ रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राज्यमंत्री ने भावुक होकर कहा कि “आप सभी ने इस लोकार्पण कार्यक्रम को एक उत्सव बना दिया है। आपके उत्साह और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत हो रहा है।”

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने भी विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और अपनी लोकप्रियता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और जनता का समर्थन उनके साथ है। बहीं बरिष्ठ भाजपाई गंगाराम राठौर भीड़ देखकर गदगद होते हुए त्रिपुरेश मिश्रा की जमकर प्रशांसा करते हुए दो पंक्तियाँ कही-जो भरा नही हैं भावों से,बहती जिसमें रसधार नही,बो ह्रदय नही हैं पत्थर है, जिसमें त्रिपुरेश मिश्रा का प्यार नही,उनकी पंक्तियाँ समाप्त होते ही पुरा ब्लॉक तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम राठौर, जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, डीसीडीएफ चेयरमैन रामदास गुप्ता, पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, संजीव गौतम, प्रधान चन्द्र प्रकाश सिंह (पुत्तने), प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीन सिंह, काश्मीर सिंह, विक्रम राठौर, सुधीर पाल, रामनाथ, रमेश कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह, रामरूप, विश्वनाथ पाठक, कमल किशोर (शानू), सुधीर सिंह, अखिलेश राजपूत, राजेश सिंह, अंगद मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह (भूरे) मुकेश द्विवेदी, रामपाल, अजय प्रताप सिंह, सुभाष दीक्षित, अनिल प्रजापति, सर्वेश सिंह मिन्ने, राजेश कुमार मिश्रा, अमर पांडेय आदि सहित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष व क्षेत्र की सम्मानित महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129