वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का लाभ उठाने का अंतिम मौका

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

योजना की अंतिम तिथि 27 सितंबर, विभागीय कार्यालय 7 बजे तक रहेगा खुला

 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने विपणन करदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए बकाया कर राशि के निपटान के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025 लागू की है। योजना की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2025 है।

 

उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (ब्रिकी कर) प्रीति चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम के तहत विपणन करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए बकाया दरों का निपटान करवाएं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाभ प्रदान के उद्देश्य से 27 सितंबर 2025 तक रेवाड़ी का विभागीय कार्यालय अतिरिक्त दो घंटे बढ़ाकर सायं 7 बजे तक खुला रहेगा। इसके तहत ओटीएस हेल्प डेस्क पूर्णत कार्यशील है और 24 से 27 सितंबर के दौरान व्यक्ति पर्यवेक्षण किया जाएगा ताकि त्वरित मार्गदर्शन एवं सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके लिए उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (ब्रिकी कर) कर भवन, सेक्टर-19 रेवाड़ी में संपर्क कर सकते है।

 

उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त ने जिला के करदाताओं से अपील की है कि वे इस वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, 2025 का लाभ उठाकर निर्धारित समय अवधि से पूर्व अपने बकाया कर का निपटान अवश्य कर लें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129