समाधान शिविर के माध्यम से हो रहा शिकायतों का त्वरित निदान-डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

डीसी अभिषेक मीणा ने की जन संवाद और समाधान शिविरों में आई शिकायतों की समीक्षा

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निदान सुनिश्चित कर रही है, ऐसे में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करते हुए अपडेट रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ के पोर्टल पर अपलोड करें। सभी विभागाध्यक्ष किसी भी शिकायत को लंबित न रखते हुए तुरंत समाधान करवाएं। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान प्रकोष्ठ व जनसंवाद की शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक से पहले हरियाणा सरकार में आयुक्त एवं सचिव डॉ.अमित कुमार अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्त के साथ जिलेवार समीक्षा की।

 

डीसी मीणा ने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और इनका समयबद्ध निपटान करें। हर रोज अपना पोर्टल जरूर चेक करें और निर्धारित समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्ष गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा शिकायतें पंचायत विभाग की है, उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करते हुए एटीआर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी विभाग की 60 दिन से पुरानी शिकायतें लंबित हैं उनका शीघ्र समाधान किया जाए।

 

डीसी ने कहा कि जनसंवाद पोर्टल को भी निरंतर देखा जाए तथा पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान हो। डीसी ने अधिकारियों को कहा कि समस्याओं का समाधान करके आमजन का जीवन सरल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों का रिव्यू करें। किसी प्रकार से भी औपचारिकता न हो, स्वयं संज्ञान लेकर उस समस्या का समाधान करें। उन्होंने कहा कि गांवों में रास्ते, जोहड़ व सरकारी जमीनों पर कब्जा है तो उसका संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से कब्जा हटवाया जाए।

बैठक में एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129