शहरवासियों में स्वच्छता अभियान के तहत दिख रहा उत्साह

*म्हारा रेवाड़ी- स्वच्छ रेवाड़ी*

 

*स्वच्छता को स्वभाव में शामिल कर रेवाड़ी को बनाएं स्वच्छ- डीसी*

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार शहरी स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जन-भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के दौरान जन-जन को स्वच्छता अपने व्यवहार में शामिल करने के लिये प्रेरित करते हुए सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठनों, विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों द्वारा सहभागिता के साथ शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई कर रेवाड़ी को स्वच्छ बनाया जा रहा है। जन-भागीदारी के साथ सामूहिक रूप से सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कार्य किया गया।

 

डीसी के निर्देशानुसार आगामी 11 सप्ताह तक चलने वाले विशेष शहरी स्वच्छता अभियान में सोमवार को अजय नगर वार्ड नंबर 27 में पार्षद व अन्य लोगों ने सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई कराई तथा लोगों को शपथ दिलाकर सफाई के प्रति जागरूक किया। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी की मुहिम में शहरी क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। रेवाड़ी के नगर परिषद व बावल व धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्रों के बाजारों, कॉलोनियों और वार्डों की सफाई प्रतिदिन की जा रही है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रह और कचरा प्लांट में निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गलियों व कॉलोनियों में जहां भी गंदगी देखने को मिलती है वहीं नियुक्त वार्ड नोडल अधिकारी टीम के साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सफाई करवाना सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि शहर को साफ व सुंदर बनाया जा सके। नगर परिषद ईओ सुशील कुमार ने बताया कि शहर में सभी स्थानों पर सफाई अभियान चला कर सफाई कराई जा रही है तथा वहां लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता करते हुए शपथ दिलाई जा रही है।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल प्रशासन का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों व दुकानों के आसपास नियमित सफाई रखेगा तो न केवल उसका क्षेत्र स्वच्छ रहेगा बल्कि पूरा शहर स्वच्छ और सुंदर बनेगा। अभियान के तहत डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें और खुले में कचरा न फैलाएं। सभी दुकानदार और आमजन घरों व दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें और कचरा केवल नगर परिषद, नगर पालिका के वाहनों में ही डालें। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पूरे जिले को स्वच्छ बनाएं।

 

डीएमसी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत रेवाड़ी जिला के शहरी क्षेत्रों में निरंतर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हुए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत करते हुए चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8572827322 भी जारी किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129