जेजेपी ने धर्मवीर पहलवान को दी बी.सी. सेल की कमान, समाज में मजबूती की उम्मीद

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने बी.सी. समाज से जुड़े संगठन को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने धर्मवीर पहलवान को जेजेपी जिला अध्यक्ष बी.सी. सेल की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

धर्मवीर पहलवान ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के संरक्षक चौधरी अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री चौधरी दुष्यंत सिंह चौटाला, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला और जिला अध्यक्ष चौ. विजय पंच का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे और बी.सी. समाज को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय पंच ने कहा कि जेजेपी दिन-रात संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और धर्मवीर पहलवान की बी.सी. समाज में अच्छी पकड़ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

 

धर्मवीर पहलवान की नियुक्ति से जेजेपी को समाज के हर घर तक पहुँच बनाने और संगठन को मजबूती देने की उम्मीद बढ़ गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129