मतदाता सूचियों का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य -डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

डीसी ने वीसी के माध्यम सीईओ को अवगत कराई रिपोर्ट

 

रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने सोमवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से उपायुक्तों व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मतदाताओं की सूची व अन्य बिंदुओं बारे विस्तार से समीक्षा की। वीसी की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक पार्टियों के साथ समय समय पर बैठक होने बारे, बीएलओ के कार्ड वितरित किए जाने बारे, सौ वर्ष से आयु से अधिक के मतदाताओं की वेरिफिकेशन करने बारे, बीएलओज की नियुक्ति बारे व वर्ष 2002 में दर्ज मतदाताओं की संख्या के तहत वर्तमान में कितने मतदाता सूची में दर्ज है उस बारे समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत करवाते हुए बताया कि जिला में तीन विधानसभा क्षेत्र है, जिनमें रेवाड़ी, कोसली व बावल शामिल है। उन्होंने बताया कि मतदाता की वेरिफिकेशन का कार्य शुरू कर दिया गया हैं तथा 100 वर्ष आयु से अधिक मतदाता है जिनकी संख्या 332 है वेरिफिकेशन कर दी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बीएलओज के आईडी कार्ड वितरित किए जा चुके है।

 

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस रूहानी, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रेवाड़ी एवं एसडीएम सुरेश कुमार, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी बावल एवं एसडीएम मनोज कुमार, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी कोसली एवं एसडीएम विजय कुमार, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार चुनाव अजय कुमार मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129