एफएसटी टीम विस चुनाव के दौरान गंभीरता से करें कार्य : डीसी

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने की एसएसटी टीम की जांच

 

*रेवाड़ी, 10 सितंबर*

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को बावल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर जिला में 15वें हरियाणा विधानसभा चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर गठित एफएसटी टीम की चेकिंग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफएसटी टीम हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के दौरान एक्टिव मोड में रहकर गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबसे जरूरी है कि अपनी ड्यूटी भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप करें और ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी निगरानी करें। इस अवसर पर उन्होंने नामांकन प्रक्रिया देखी व सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायतों की गंभीरता से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

*उम्मीदवारों की चुनाव गतिविधियों व खर्च पर कड़ी नजर रखे सहायक व्यय पर्यवेक्षक :*

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में सभी कॉलम भरने होंगे। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यदि हलफनामे में कोई कॉलम रिक्त रह जाता है, तो रिटर्निंग अधिकारी उम्मीदवार को सभी कॉलम विधिवत भरे हुए संशोधित हलफनामा दाखिल करने के लिए नोटिस जारी करे। ऐसे नोटिस के पश्चात भी यदि कोई उम्मीदवार सभी पहलुओं से पूर्ण हलफनामा दाखिल करने में विफल रहता है, तो जांच के समय निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्र अस्वीकृत कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सहायक व्यय पर्यवेक्षक उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार और प्रचार व चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियों पर नजर रखते हुए उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे खर्च पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि व्यय अनुवीक्षण पुस्तिका में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने-अपने दायित्वों का ठीक ढंग से अध्ययन करते हुए प्रत्येक स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित करें। सहायक व्यय पर्यवेक्षक सीधे व्यय पर्यवेक्षक के संरक्षण में रहकर कार्य करें।

*सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता से संबंधित मामलों का प्राथमिकता से करवाएं समाधान : डीसी*

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने विधानसभा आम चुनाव के दौरान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए उपमंडल स्तर पर स्थापित शिकायत मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम व कॉल सेंटर का भी निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला में विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जाए और सी-विजिल अथवा 1950 पर आने वाली शिकायतों अथवा समस्याओं का निराकरण निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सी-विजिल एप (सिटीजन विजिल) पर आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए 100 मिनट के अंदर-अंदर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

*यह रहे मौजूद :*

इस अवसर पर डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार चुनाव अजय यादव सहित विभिन्न टीम के सदस्य व नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129